फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   heavy rain at panchkula, panchkula rain, panchkula weather, weather, panchkula

तेज आंधी और बारिश से पंचकूला का हाल-बेहाल

Sat, 12 Mar 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Sat, 12 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
heavy rain at panchkula, panchkula rain, panchkula weather, weather, panchkula
तेज आंधी और बारिश से पंचकूला का हाल-बेहाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तेज आंधी और बारिश से पंचकूला का हाल बेहाल हो गया है। सड़कें  पानी से लबालब भर गईं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी की वजह से एमडीसी, अमरटैक्स, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर 16 और 14 से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंचकूला में इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-19 के साथ ही अन्य सेक्टरों में भी जलभराव की स्थिति हो गई। पंचकूला सेक्टर 19 निवासी संदीप ने बताया कि सड़कों पर गड्ढे और पानी जमा होने से परेशानी हुई। नगर निगम ने सड़कों की री-कारपेटिंग की शुरुआत शनिवार से करनी थी। लेकिन बारिश से इस काम को रोक दिया गया है। निगम कमिश्नर जगदीप ढ़ाडा ने बताया कि मौसम ठीक होने पर सड़कों की री-कारपेटिंग का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बारिश से हुआ ब्लैक आउट
मोरनी क्षेत्र में बारिश से बिलजी की तारें टूट गईं। इससे पूरे इलाके में ब्लैक आउट हो गया। शनिवार दोपहर के बाद बिजली सप्लाई की गई। वहीं, बारिश और तेज हवाओं के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल खराब होने से किसानों के चेहरे मुरझाए
बारिश और तेज हवा के चलते फसलों को नुकसान होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। वहीं ठंड बढ़ने से लोगों ने दोबारा गर्म कपड़े निकाल लिये हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed