फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रात को ली अधिकारियों की बैठक -जिले में ‌हो रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रात को ली अधिकारियों की बैठक -जिले में हो रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत  चौटाला ने रात को ली अधिकारियों की बैठक
-जिले में हो रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
लघु सचिवालय नारनौल में बुधवार की रात अधिकारियों की बैठक लेते उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला। - फोटो : Amar Ujala
नारनौल। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देर रात लघु सचिवालय में जिला में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने जिले में हो रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए। बुधवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला को 21 करोड़ 52 लाख लाख की सौगात दी तथा 8 सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण का शिलांयास किया।
विज्ञापन
देर रात बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सबसे पहले बाछौद में बनने वाले फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जिले में बन रहे नेशनल हाईवे के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपको कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो 2 अप्रैल तक मुख्यालय पहुंच कर अवगत कराएं ताकि वहां पर उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करवाया जा सके। उन्होंने लॉजिस्टिक हब की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
चौटाला ने जन स्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपस में मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करें। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत नहरों की डिगियों को साफ करवाएं। उन्होंने गांवों में 6 करम के रास्ते खराब हो गए हैं या जो नहीं बनाए हैं उन्हें जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला ने जिला को दी 21 करोड़ 52 लाख लाख की सौगात नारनौल। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज लघु सचिवालय नारनौल से लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की ओर से लगभग 21 करोड़ 52 लाख 18 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण व सुधारीकरण का शिलांयास किया।
चौटाला ने लगभग 320.25 लाख रुपये की लागत से रसूलपुर से चेलावास तक बनने वाली सड़क का शिलांयास किया। इसके अलावा लगभग 531.48 लाख रुपये की लागत से बचिनी से इसराना व रामबास सड़क निर्माण, 185.88 लाख रुपये की लागत से कपूरी से भड़फ सड़क निर्माण तथा लगभग 176.57 लाख रुपये की लागत से माता मंदिर महासर से कारिया तक बनने वाली सड़क का शिलांयास किया। इसी प्रकार लगभग 286.83 लाख रुपये की लागत से भीलवाड़ा से कायसा सड़क निर्माण व लगभग 173.58 लाख रुपये की लागत से बेवल से राताकलां सड़क निर्माण का शिलांयास किया। इसके अलावा लगभग 185.75 लाख रुपये की लागत से कुराहवटा से जेरपुर सड़क निर्माण सुधारीकरण व लगभग 291.74 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी सड़क से कुराहवटा सड़क के सुधारीकरण का शिलांयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed