{"_id":"61ee568392368b54211d78f0","slug":"mahendragarh-narnaul1643009667","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात चोरों ने दनचौली राजपूत में नालियों पर लगे लोहे के जाल चुराए\n\n- पुलिस ने ग्राम सचिव की शिकायत पर किया मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अज्ञात चोरों ने दनचौली राजपूत में नालियों पर लगे लोहे के जाल चुराए - पुलिस ने ग्राम सचिव की शिकायत पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। गांव दनचौली राजपूत में अज्ञात चोर गांव रास्तों की नालियों पर लगे लोहे जाल चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत ग्राम सचिव ने सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी की लिखित सूचना पूर्व सरपंच सतीश कुमार ने निजामपुर खंड ग्राम सचिव सुनील कुमार को दी। ग्राम सचिव ने यह शिकायत सदर थाना पुलिस में दी। जिसमें बताया कि रविवार को अज्ञात चोर दनचोली राजपूत गांव में क्रॉसिंग रास्तों की नालियो पर रखे करीब 16 लोहे जाल चुरा ले गए। इससे पहले भी एक लोहा जाल अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। उस समय किसी ग्रामीण के जागने के कारण चोर पिकअप गाड़ी सहित मौके से भाग गए थे। पुलिस ने ग्राम सचिव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन