फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कपूरी के खेतों में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कपूरी के खेतों में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कपूरी में कप्तान सिंह 50 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरसों के खेत में मृत पाया गया। मृतक के पुत्र प्रवीण ने गांव के ही सरपंच पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है तथा पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ अस्पताल भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक के एक लड़की तथा एक लड़का सहित पूरा परिवार है। मृतक के पुत्र प्रवीण ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि गांव कपूरी का अशोक नामक व्यक्ति प्रात: दस बजे उनके पिता का घर से बुलाकर ले गया था। प्रवीण कुमार का कहना है कि सरपंच ने एक नजदीकी व्यक्ति से बुलवाया है जो अक्सर उन्हें बाइक पर बैठाकर ले जाता रहा है। करीब डेढ़ बजे गांव कपूरी के हिम्मत सिंह नामक व्यक्ति ने प्रवीण को सूचना दी कि उनके पिता खेत में पड़े हैं जिनके मुंह पर खून लगा हुआ है। प्रवीण ने खेत जाकर देखा तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कपूरी सरपंच सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक कप्तान उनका मित्र था और सुबह करीब 10 व 10:30 बजे उनके घर पर आया था। नॉनवेज खाने की बोल रहा था । उन्होंने कहा कि जाओ वहां फोन कर दिया और वहां से नॉनवेज ले आओ उसके साथ एक लड़का और गया था। जब वह नॉनवेज लेकर वापस आ रहा था तो खेत में ही उसे खून की उल्टी शुरू हो गई और जब फिर मौके पर पहुंचे तो खून की उल्टी से वह गंभीर हालत में था और वही उसकी मौत हो गई। उन पर लगाए गए आरोप झूठे और निराधार है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed