फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बीजेेपी नेता से रंगदारी मामले प्रदीप उर्फ अन्ना गैंग का हाथ !

बीजेेपी नेता से रंगदारी मामले प्रदीप उर्फ अन्ना गैंग का हाथ !

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
बीजेेपी नेता से रंगदारी मामले प्रदीप उर्फ अन्ना गैंग का हाथ !
NA - फोटो : Amar Ujala
नारनौल। बीजेपी नेता और सरस्वती स्कूल के संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मामले में पुलिस चौथे दिन भी बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रदीप उर्फ अन्ना गैंग करीब 15 दिन से शहर में सक्रिय था। इसी गैंग के लोगों ने रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
बता दें कि सरस्वती स्कूल नांगल चौधरी के संचालक व भाजपा नेता दयाराम यादव हुडा सेक्टर में परिवार के साथ रहते हैं। बीते शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक पर दो युवक पहुंचे थे। अंदर से उनका बेटा अमित बाहर आया तो बदमाशों ने एक पर्ची थमाई थी। उसके बाद बाएं पैर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे। पर्ची में 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। पुलिस वारदात स्थल से सीसीटीवी फुटेज लिया है। इसमें एक युवक मास्क लगाकर गेट पर आता दिखाई दिया था। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अन्ना गैंग की बात सामने आई है। प्रदीप उर्फ अन्ना यहां पर गैंग बना रहा था। आशंका हैं कि आरोपी 15 दिन शहर में रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed