फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी पुल‌िस

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : Amar Ujala
नारनौल। बीजेपी नेता और सरस्वती स्कूल के संचालक से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने में पुलिस की तीन टीमें जुट गई है। दूसरी ओर पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि सरस्वती स्कूल नांगल चौधरी के संचालक व भाजपा नेता दयाराम यादव हुडा सेक्टर में परिवार के साथ रहते है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और दरवाजे की घंटी बजाई थी। अंदर से उनका बेटा अमित बाहर आया। इसके बाद बदमाशों ने उसे एक पर्ची थमाई थी। उसके बाद बाएं पैर में गोली मारकर मौके से फरार हो गये थे। बदमाशों ने पर्ची में लिखा है कि अगर तू शांति के साथ परिवार के साथ रहना चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर ले वरना बेमौत मारा जाएगा। इस मामले में साइबर,सीआईए और सिटी थाना पुलिस को लगाया गया है। साथ ही सीसीटीवी में एक युवक मास्क लगाए दिखा है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed