{"_id":"5e86180d8ebc3e6f9507bd75","slug":"health-department-narnaul15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल को मिलेंगे 26 नए डॉक्टर, 6 ने ज्वाइन किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डॉक्टरों की कमी से जुझ रहे स्वास्थ्य विभाग को 26 डॉक्टर मिलेंगे। फिलहाल छह डॉक्टरों ने ज्वाइंन कर लिया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 26 डाक्टरों को ज्वाइंन करना है। अभी छह डॉक्टरों ने ज्वाइंन किया है। इसमें से दो डॉक्टरों ने जीएच में ज्वाइंन किया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में डॉक्टरों की कमी से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिला अस्पताल समेत पीएचसी व सीएचसी पर भी डॉक्टरों की कमी है। जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों के 135 पद स्वीकृत हैं। इसमें 79 भरे हुए जबकि 56 खाली है। इससे जिला अस्पताल में भी मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। यदि किसी डॉक्टर ने किसी कार्यवश अवकाश ले लिया तो मरीजों का दर्द और बढ़ जाता है। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन ने रिटायर्ड डॉक्टरों (कंसलटेंट) की सेवाएं ले रहा हैं। लेकिन, इससे भी मरीजों को राहत नहीं मिलती है। सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जीएच नारनौल में डॉक्टरों के 42 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 18 कार्यरत है जबकि 24 पद खाली हैं। इसी प्रकार एसडीएच महेंद्रगढ़ में 11 में नौ भरे हुए हैं। सीएचसी सतनाली में सात में तीन भरे हुए है जबकि चार खाली है। सीएचसी अटेली में आठ में दो, सीएचसी नांगल चौधरी में सात में पांच, सीएचसी नांगल सिरोही में सात में चार, सीएचसी सेहलंग में आठ में से एक, सीएचसी कनीना में सात में पांच डॉक्टर कार्यरत हैं। पीएचसी भोजावास में दो डॉक्टरों के पद स्वीकृत है, लेकिन कोई नहीं है। इसके आलावा पीएचसी सिहमा, सिरोही बहाली, अंतरी, बामनवास, मंडाना, बिगोपुर, बहलाकलां व पीएचसी छिलरो में दो-दो डॉक्टरों के पद है और भरे हुए हैं। ऐसे में नए डॉक्टर मिलने से हेल्थ सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।