फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   not come ambulance

गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
not come ambulance
NA - फोटो : AMAR UJALA
लॉक डाउन में गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, खेल मंत्री ने करावाया प्रबंध संवाद न्यूज एजेंसी पिहोवा। लॉक डाउन के दौरान गांव बाखली स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली मजदूर महिला की डिलीवरी के लिए खेल मंत्री संदीप सिंह ने तुरंत एंबुलेंस भेज कर मानवता की मिसाल कायम की है।मजदूर परिवार की महिला सबर देवी को बुधवार अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जब उन्होंने एंबुलेंस के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो जवाब मिला कि सभी एंबुलेंस ड्यूटी पर गई हुई है। इसके बाद उन्होंने समाजसेवी लोगों के जरिए खेल मंत्री संदीप सिंह से संपर्क साधा। खेल मंत्री ने तुरंत दुर्गा शक्ति की टीम को गाड़ी लेकर मौके पर भेजा। इतनी ही देर में उन्होंने गुहला रोड पर स्थित गुरुद्वारा बाबा मक्खन शाह द्वारा संचालित एंबुलेंस के लिए सेवादार जसबीर सिंह जस्सी से संपर्क किया तो गुरुद्वारा साहिब की एंबुलेंस भी मौके के लिए रवाना हो गई। दुर्गा शक्ति अभी गर्भवती महिला को लेकर चली ही थी कि एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह के इस काम की खूब सराहना हो रही है। उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि यदि किसी कारणवश एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है तो स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वह किसी भी तरह गाड़ी का इंतजाम करके मरीज को अस्पताल तक पहुंचाएं। इस मामले में कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed