कुरुक्षेत्र। डीसी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि प्रत्येेक गांव के सरपंच, ग्राम सचिव, नंबरदार, चौकीदार व हल्का पटवारी ऐसे व्यक्ति की पहचान करे जो उनके गांव में विदेश या देश के अन्य राज्यों से आया है और इसकी तुरंत रिपोर्ट जिला प्रशासन, संबंधित तहसलीदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को दे। ये अधिकारी इस संबंध में प्राप्त सूचना की रिपोर्ट तुरंत स्वास्थ्य विभाग व सम्बन्धित पुलिस स्टेशन/चौकी इंर्चाज को देंगे। अगर कोई व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाक्स विदेशी नागरिकों को वापिस भेजने के किए जाएंगे प्रबंध ---------------------------------------------------------------