फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   jewellers sold potato

सराफा व्यापारियों ने बेचे आलू

Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
jewellers sold potato
सराफा व्यापारियों ने बेचे आलू - फोटो : amar ujala
सराफा तथा उनके साथ जुड़े सभी स्वर्ण कारीगरों ने पिछले कईं दिनों से अपनी मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शुक्रवार को आलू बेचे। शहर की मेन मार्केट में 22, 23 रुपये कैरेट व 91.8 हॉलमार्क के आलू बेचते समय सराफा एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। 
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र पहुंचे शाहाबाद स्वर्णकार के प्रधान सुशील ने बताया कि जब तक सरकार सोने पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी का फैसला वापिस नहीं लेती तब तक जिला के सभी सराफा अपनी दुकानें बंद रख इसी प्रकार की हड़ताल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो हम सब 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में बैठक का आयोजन करेंगे जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर कुरुक्षेत्र सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि अगर इसी प्रकार चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं कि सरकार के इस प्रकार के फरमानों के चलते स्वर्णकार सड़कों पर आलू बेचने के लिए मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री ने आम बजट में सोने पर जो एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है, वह सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि दो लाख से अधिक की खरीद पर पेनकार्ड की अनिवार्यता होने से भी सोने का व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा। उनकी मांग है कि इस नए कानून को वापिस लिया जाए। इस अवसर पर सुनार सभा प्रधान तिलकराज, विशाल जिंदल, नरेश वर्मा एवं विनीत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


कारोबारियों को प्रतिदिन 2 करोड़ का व्‍याापार प्रभ्‍ाा‌वित 
 सराफा कारोबार पर लगाई गई एक्साईज ड्यूटी शुरू होने से पहले ही इससे सरकार को भारी फटका लगा है। इस ड्यूटी के विरोध में 2 मार्च से बंद हुए इस कारोबार से जहां अभी तक प्रदेश सरकार को ही लगभग 25 करोड़ का नुकसान को चुका है वहीं जिलेभर के कारोबारियों को भी हर रोज लगभग 2 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से 29 फरवरी को जारी किए गए बजट में सराफा कारोबार पर एक्साईज ड्यूटी लगा दी गई थी। बजट आते ही इस कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया तो उन्होंने सरकार से यह ड्यूटी वापिस लिए जाने की भी मांग की। सरकार की ओर से कोई कदम न उठाए जाने पर इस कारोबार में लगे लोग 2 मार्च से हड़ताल पर चले गए तो यह कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

10 दिन से बंद है जिलेभर की 300 दुकानें 
सराफा कारोबारियों के अनुसार कुरुक्षेत्र व पिपली में लगभग 150 दुकानें हैं तो वहीं जिलेभर में 300 से अधिक सराफा दुकानें हैं। 2 मार्च से सभी दुकानें हड़ताल के चलते बंद पड़ी हैं। जिससे इस कारोबार में लगे लोगों को हर रोज 2 करोड़ से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है तो वहीं इस कारोबार से प्रदेश सरकार को अन्य करों से होने वाली आमदन पर भी बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि जिलेभर से हर रोज प्रदेश सरकार को ही लगभग अढ़ाई करोड़ की आमदन होती है, जो पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है।


बड़े स्तर पर होगा नुकसान
एसोसिएशन के जिला प्रधान मनोज गोयल, तिलक राज, प्रवेश गोयल व विरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि इस डयूटी के विरोध में वह सड़कों पर उतरे हुए है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे जा चुके है। इस डयूटी को वापिस लिया जाना व सोने की 2 लाख से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यत्ता समाप्त किया जाना उनकी मांगों में शामिल है। सराफा केंद्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल जारी है। जिससे जिला में ही इतना नुकसान है तो प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान का आंकड़ा बड़ा होगा।

 


बंगाल से आए 200 से अधिक कारीगर के सामने रोटी का संकट
सराफा कारोबार से जुड़े 200 से अधिक बंगाली कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सराफा कारोबारियों की हड़ताल के चलते इस कारोबार से जुड़े यह लोग भी सड़कों पर आ गए हैं। बंगाली कारीगर यूनियन के प्रधान राजा बंगाली के अनुसार कुरुक्षेत्र जिला में 20 वर्षों से यह लोग इस कारोबार से जुड़कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं, लेकिन अब हड़ताल के चलते उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।


शनिवार को फूकेंगे मोदी का पुतला
सराफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल, प्रवेश गोयल ने बताया कि शनिवार को सभी सराफा कारोबारी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर जुलूश निकालेंगे, जिसके बाद गुरुद्वारा चौक पर पुतला फूंका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed