फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   arrest

हवलदार से मोबाइल पर्स छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
arrest
कुरुक्षेत्र। पुलिसकर्मी से छीना झपटी करके उसका मोबाइल व पर्स छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। आरोपियों की पहचान नितिन उर्फ मोनू, अभिषेक उर्फ सनगल व अमरजीत के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि दिनांक एक अप्रैल को नरेंद्र कुमार निवासी लाडवा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग में बतौर हवलदार तैनात है और उसकी डयूटी ई- चालान ब्रांच थाना रादौर में लगी हुई है। एक अप्रैल की शाम को वह अपनी डयूटी समाप्त करके बावर्दी अपनी बाइक पर अपने घरजाने के लिए चला था। करीब आठ बजे जब वह बस अडडा गांव बन के नजदीक पहुंचा तो उसके फोन पर उसकी पत्नी ने फोन किया और फोन सुनने के लिए उसने अपनी बाइक रोक दी। इसी दौरान एकबाइक पर तीन युवक उसके पास आकर रूके। उनमें से एक युवक ने उससेमोबाइल छीन लिया व दूसरे युवक ने उसको पकड लिया। इसी दौरान मौका पाकर तीसरे युवक ने उसकी वर्दी पर झपटा मारकर उसका पर्स निकाल लिया।| जब उसने विरोध किया तो तीनोंयुवकों ने उसका हैल्मेट छीनकर उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान यमुनानगर की तरफ से आई दो-तीन कारें इकटठी आ गई जिनको देखकर हमलावर युवक अपनी बाइक पर फरार हो गए। पर्स में करीब आठ हजार रुपये थे। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट करते समय तीनों युवक आपस में एकदूसरे का नाम अमरजीत, मोनू व अंकित पुकार रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हवलदार के साथ मारपीट करके उसका मोबाइल वपर्स छिनने के तीनो आरोपी गांव बन के पास घूम रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed