फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र

एक व्यक्ति की रिपोर्ट नगेटिव होने पर नहीं मिलेगी पूरे परिवार को छूट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र। डीसी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विदेश या देश के किसी अन्य राज्य से अपने गृह राज्य या गृह जिले में वापिस आने वाला कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो सकता है और अपने संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों को भी संक्रमित कर सकता है। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया जाना जरुरी है। उन्होंने रविवार को जारी आदेशों में कहा कि जिले के प्रत्येेक गांव के सरपंच, ग्राम सचिव, नंबरदार, चौकीदार व हल्का पटवारी ऐसे व्यक्ति की पहचान करे जो उनके गांव में विदेश या देश के अन्य राज्यों से आया है और इसकी तुरंत रिपोर्ट जिला प्रशासन, संबंधित तहसलीदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को दे। ये अधिकारी इस संबंध में प्राप्त सूचना की रिपोर्ट तुरंत स्वास्थ्य विभाग व सम्बन्धित पुलिस स्टेशन/चौकी इंर्चाज को देंगे। अगर कोई व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed