फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youngsters committed themselves on social media

इन दिनों में युवाओं ने खुद को कर लिया सोशल मीडिया पर एक्टिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Youngsters committed themselves on social media
छात्रा मनीषा - फोटो : AMAR UJALA
सोनाली शर्मा, करनाल। कोविड - 19 से बचाव के लिए लॉकडाउन के इन दिनों में युवाओं ने सोशल मीडिया के हर मंच पर खुद को बिल्कुल एक्टिव कर लिया है। वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, ऑनलाइन गेम्स, ई- कॉमिक बुक्स को युवा अधिक से अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों वॉट्सएप स्टेटस पर भी माइंड क्विज छाए हुए हैं। इनमें से कुछ क्विज के नाम हैं : माइंड गेम्स, हू नो यूं बेटर, गेस द नेम। 19 वर्षीय कॉलेज छात्र प्रतीक ने बताया कि पब्जी बिना बोरियत के वक्त गुजारने का अच्छा मंच है। यह काफी मजेदार गेम है और इससे बोर भी नहीं होते। इसके साथ साथ ऑनलाइन लूडो और ताश का भी क्रेज बढ़ा है। वहीं युवाओं को मीम्स बहुत पसंद आते हैं लेकिन अब ई - कॉमिक बुक्स पढ़न भी पसंद आ रहा है। 19 वर्षीय कॉलेज छात्र हर्षवर्धन ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। गेम्स के साथ साथ मीम्स और ई - कॉमिक पर रोजाना कहानियां पढ़ रहे हैं। बात सोशल मीडिया की हो रही है तो ट्विटर का ज़िक्र कैसे न हो। ट्विटर पर सूचनाओं की बाढ़ है। एक ही घंटे में कई बार लोग अपना ट्विटर खोल कर देखते हैं। 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा मनीषा ने बताया कि वे घर पर अधा समय ट्विटर देखती हैं। इससे कोरोनावायरस को लेकर हर अपडेट की जानकारी समय पर मिल जाती है। हमें किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन

Youngsters committed themselves on social media
छात्र प्रतीक - फोटो : AMAR UJALA
छात्र प्रतीक
विज्ञापन

Youngsters committed themselves on social media
छात्र हर्षवर्धन - फोटो : AMAR UJALA
छात्र हर्षवर्धन
विज्ञापन

Youngsters committed themselves on social media
वॉट्सएप गेम - फोटो : AMAR UJALA
वॉट्सएप गेम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed