फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ndri, fraud with account, project, karnal

एनडीआरआई ने न प्रोजेक्ट संभाला और न ही बजट

Fri, 11 Mar 2016 12:22 AM IST
अनिल भारद्वाज/करनाल,अमर उजाला
अनिल भारद्वाज/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 11 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ndri, fraud with account, project, karnal
अकाउंट - फोटो : file

एनडीआरआई में एक करोड़ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में संबंधित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। नेशनल इनोवेशन इनकलाइमेंट रेजियलियंट एग्रीकल्चर (निकरा) प्रोजेक्ट के तहत आया बजट कर्मचारियों ने कब अपने निजी खातों में डाल लिया, इसका पता संबंधित अधिकारियों को नहीं लगा। अब साल के अंत में क्लोजिंग के दौरान प्रोजेक्ट और खातों का हिसाब किताब लगाया गया तो एनडीआरआई के खाते से रकम ही नहीं मिली। इससे अधिकारियों के पसीने छूट गए और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की गंभीरता से जांच हुई तो इन पांच आरोपियों के अलावा संस्थान के अन्य अधिकारी भी नप सकते हैं, जिनके नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट चल रहा था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एनडीआरआई की विजिलेंस अधिकारी डॉ. स्मिता सिरोही की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एनडीआरआई के दो रिसर्च एसोसिएट अमरेंद्रा श्रीवास्तव, सुखविंद्र, एक स्टूडेंट मनप्रीत कौर, एक सरकारी क्लर्क दीपक और एक अन्य विक्रम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें कई अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। एनडीआरआई में चर्चा जोरों पर है और कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इस मामले में मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट पर तीन साल से चल रहा था काम
बता दें कि एनडीआरआई में निकरा प्रोजेक्ट पर करीब तीन साल से काम चल रहा था। इस प्रोजेक्ट के खाते में जमा एक करोड़ 20 लाख रुपये कर्मचारियों ने प्लानिंग के तहत अपने-अपने निजी खातों में डाल लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्मचारियों ने निजी खातों में रकम करीब नौ माह पहले ही डाल ली थी। यदि इस प्रोजेक्ट के अधिकारी हिसाब किताब व अन्य जानकारी पूरी लेते रहते तो कर्मचारी इसमें गबन नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. स्मिता सिरोही ने शिकायत में उल्लेख किया है कि आरोपी सुखविंद्र सिंह के अकाउंट में करीब 33 लाख रुपये, मनप्रीत कौर के खाते में करीब 37 लाख रुपये, विक्रम के खाते में करीब 45 लाख रुपये, अमरेंद्रा श्रीवास्तव के खाते में करीब आठ लाख रुपये, दीपक कुमार के खाते में करीब एक लाख रुपये अपने-अपने खाते में जमा किये हैं। अब सवाल यह है कि क्या किसी भी अधिकारी ने इतनी बड़ी रकम कहां पर खर्च हुई, इसका ब्यौर नहीं लिया? क्या किसी भी अधिकारी ने प्रोजेक्ट की सुध नहीं ली? सवाल यह भी है कि इस प्रोेजेक्ट के अलावा अन्य प्रोजेक्ट के हालात क्या हैं?

डायरेक्टर ने मीटिंग बुलाकर किया मंथन
एनडीआरआई के डायरेक्टर डॉ. एके श्रीवास्तव ने गड़बड़ उजागर होते ही मीटिंग बुलाई है। धोखाधड़ी के मामले में मंथन किया और किन-किन की लापरवाही है उसके लिए विभागीय जांच भी शुरू कर दिया है। इस मामले में एनडीआरआई के अधिकारी व कर्मचारी चुप्पी साध रहे हैं और इस मामले में किसी प्रकार का कोई पत्ता नहीं खोल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि संस्थान के निदेशक ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

आरोपी फरार, टीमें दे रही दबिश
पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि पिछले काफी समय से आरोपी संस्थान में नहीं हैं। ऐसे में उनकी तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस इस केस से संबंधित अन्य दस्तावेज भी संस्थान से मांगने की तैयारी कर रहा है।


वर्जन
एनडीआरआई के मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक नौ माह पहले कर्मचारियों ने अपने खातों में पैसा जमा कर लिया है। इस मामले ही हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रतीक कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed