फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›    helpe for esancisal commodity in karnal

दैनिक जरूरत के सामान की किट बांट रही सेवा भारती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
 helpe for esancisal commodity in karnal
करनाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित संस्था सेवा-भारती ने आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को उनके घर पर ही राशन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। स्वयंसेवकों द्वारा लगभग 750 रुपए कीमत की किट तैयार कर वितरण किया जा रहा है। जिसमें पांच किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम आटा, चीनी, दाल, तेल, चायपत्ती, नमक, साबुन, सर्फ़, टूथपेस्ट हैं। सेवा भारती अब तक गरीब, वंचित एवं असहाय लोगों के लिए गरीब बस्तियों में सेवा-प्रकल्प चला कर उन्हें शिक्षित करती है। करनाल के संघचालक डॉ. भरत ठाकुर ने बताया कि कोरोना महामारी आपदा के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है।  समाजसेवा में अपने कदम आगे बढ़ाते हुए सेवा भारती संस्था दिहाड़ी मज़दूर, गरीब, असहाय लोगों को राशन और दैनिक उपयोग की ज़रूरी वस्तुओं का वितरण कर रही है। साथ ही नगर की अन्य संस्थाओं के साथ भी सामंजस्य स्थापित कर राशन वितरण करने में उनका सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed