{"_id":"5e84ce438ebc3e7699110cd4","slug":"any-person-will-not-let-hungry-ex-mla-sardar-bakhshish-singh-virk35","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखा नहीं रहेगा गरीब","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पूर्व विधायक विर्क ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि एक दूसरे से दूरी बनाएं रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
कोरोना वायरस के चलते जहां सरकार द्वारा 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए है। वही उपमंडल के गांव दनौली मे पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने ठीक से राशन वितरण करवाया। विर्क ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे मे बताते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी अपने घरों मे ही रहे और नियमों का पालन करें। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रवासी मजदूर और गरीब लोगों के घरों तक आवश्यक वस्तुएं पंहुचा दी जाएगी। ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते सभी प्रशासन का सहयोग करे। हर गरीब व्यक्ति के घर तक आटा, दाल, चावल, तेल आदि आवश्यक वस्तुएं सरकार व प्रशासन के माध्यम से लोगों तक पंहुचा दी जाएगी। विर्क ने कहा कि किसी भी गरीब व्यक्ति को भूखा नही रहने दिया जाएगा।इस अवसर पर सरपंच बलदेव सिंह, सरपंच एसोसिएशन प्रधान गुरजंट थल, सरपंच बलविंद्र सिंह बिलौना, खंडा खेड़ी सरपंच धर्मवीर सिंह, धर्मपाल, गुरमीत, नाजर सिंह,बलजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।