फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, news, positive, kaithal

एकता मिशन कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही पदयात्रा कैथल पहुंची

Tue, 15 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Tue, 15 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
kaithal, news, positive, kaithal
यात्रा - फोटो : bureau
दक्षिण भारत में सामाजिक कार्यों की पहचान बन चुके सत्संग फाउंडेशन के मानव एकता मिशन द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही पदयात्रा सोमवार को कैथल पहुंची। कुरुक्षेत्र मार्ग से कैथल में प्रवेश करने पर भारी संख्या में लोगों ने इस पदयात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबाला की ओर प्रस्थान कर गई। यात्रा 30 अप्रैल को कश्मीर में पहुंच कर खत्म होगी। जिसके माध्यम से मानव एकता का संदेश दिया जा रहा है। विशेष रूप से पिछले कुछ समय में हिंसा ग्रस्त हरियाणा के लोगों को ढांढस बंधाने के लिए पीड़ित क्षेत्रों का भी दौरा किया जा रहा है, ताकि मानव एकता का संदेश दिया जा सके। यहां आईएमए के पूर्व महासचिव डॉ. राजेश गोयल सहित शहर के गणमान्य लोगों ने यात्रा का अभिनंदन किया। मिशन के प्रमुख श्री एम ने यहां बातचीत में बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य शांति, सद्भाव व मानव एकता को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 7500 किमी. की पदयात्रा में 70 लोग शामिल हैं। इनमें भी 20 महिलाएं एवं 4 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 12 जनवरी 2015 को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर कन्याकुमारी से शिला पूजन के बाद यात्रा शुरू हुई थी। 14 माह में 9 राज्यों में करीब 6000 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा की जा चुकी है। संस्था द्वारा दक्षिण भारत में गरीब लोगों को शिक्षित करने के लिए स्कूल चलाए जा रहे हैं। जिनका खर्च एक बोर्डिंग स्कूल से निकाला जाता है। आगे अकाल तख्त से भी यात्रा को बुलावा आया है। वहां से कश्मीर तक यात्रा जाएगी। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत की संस्कृति की विशेषता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम परिवार में पैदा हुए श्री एम कर रहे हैं वेदों, गीता एवं उपनिषदों की व्याख्या
मिशन के प्रमुख श्री एम बताते हैं कि उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। लेकिन उससे 5 पीढ़ी पहले उनके पूर्वजों ने मुस्लिम धर्म कुबूल किया था। उनके घर में आज भी उर्दू बोली जाती है। लेकिन वे स्वयं देश में भारतीय संस्कृति, गीता, उपनिषदों एवं पुराणों का सत्संग करते हैं। बचपन में एक महात्मा ने उनके सिर पर हाथ रखा था। उन्हीं की प्रेरणा से 19 साल की आयु में कॉलेज पूरा करने के बाद हिमालय में चले गए थे।

जहां गुरु महेश्वरनाथ के सानिध्य में तीन साल बिताने के बाद उन्हीं के आदेशों से ग्रहस्थ जीवन में लौटे। उनके दो बच्चे हैं। जो अब विवाहित भी हो चुके हैं। अब गुरु जी के आदेशानुसार फिर से सत्संग शुरू किया है। उनका बचपन का नाम मुमताज अली खन था। लेकिन गुरु जी ने मधुकरनाथ नाम दिया था। इन दोनों नामों के अलावा मानव शब्द में भी पहले एम आने के चलते उनका नाम एम हो गया। डॉ. राजेश गोयल, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रमन, डॉ. नवीन बंसल, सुशील कुमार, दीपक अग्रवाल, प्रवीण बंसल, प्रो. सीबी सैनी, राजेश कुमार, रोहित खुरानिया, सुनील चुघ, रोहित गोयल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया।



इस अवसर पर कर्नाटक के पूर्व डीजीपी डॉ. अजय कुमार, पूर्व प्रिंसिपल सचिव तारा सिंह, आईआईटी दिल्ली से डॉ. साहनी, डॉ. आरएस वानी, मोहन कुमार, शाहनाथ, आयूब, शीबा, कात्यायनी, हुमा, यूरोप से लीना, कैलीफोर्निया से मोनी, क्रेटिनिया सहित अन्य भारी संख्या में लोग शामिल थे। पदयात्रा में शामिल सदस्य लोग बैनर लिए हुए थे और यात्रा निकालने के उद्देश्य की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed