{"_id":"56e707cd4f1c1b1d118b4649","slug":"kaithal-news-hinsa-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग की टीम के सामने फूटा लोगों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग की टीम के सामने फूटा लोगों का दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
हिंसा पीडि़त
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के पीड़ितों का हाला जानने के लिए सोमवार को हरियाणा मानवाधिकार आयोग की टीम ने संयुक्त सचिव कम एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू गर्ग की अध्यक्षता में एक टीम कैथल पहुंची। टीम को देख लोगों का दर्द फूट पड़ा।
सुबह कैथल पहुंचते ही टीम ने लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रशासनिक उच्चाधिकारियों डीसी निखिल गजराज, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक से आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम ने करनाल रोड स्थित पदमा सिटी मॉल में हुई तोड़फोड़ का जायजा लिया।
उन्होंने मॉल में स्थित सैमसंग के शोरूम में हुई तोड़-फोड़ के बारे में शोरूम संचालक दर्शन सिंह से भी संपत्ति के नुकसान की जानकारी हासिल की। न्यायाधीश रितू गर्ग टीम के साथ करनाल रोड स्थित दुकानों में तोड़फोड़ और लूट के बारे में जाना। सुभाष सैनी और हरिकेश ने कहा कि हम इस नुकसान की अगले 20 वर्ष तक भी इस नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
टीम के सामने लगाए प्रशासन पर पूरी तरह से नाकाम रहने के आरोप
कलायत। कलायत कैंची चौक भी मानवाधिकार टीम ने दुकानों का दौरा कर लूटी व जलाई गई 45 दुकानों पर जाकर वस्तुस्थिति को देखा और दुकानदारों के हालात जाने। बंटी शर्मा, पूर्व पालिका प्रधान ज्ञानीराम, संजीव राणा, लीलू राम आदी दुकानदारों ने उन्हें अपनी मौखिक, लिखित शिकायतों के अलावा सबूत के तौर पर वीडियो की सीडी भी दी।
लोगों ने उन्हें बताया कि किस तरह से उपद्रवियों ने चुन-चुनकर कलायत वालों की दुकानों को लूटा व बाद में बचे सामान को आग के हवाले कर दिया। वहीं ज्ञानी राम और लीलू राणा ने कहा कि हम लोग अपनी जली व लूटी गई दुकानों के बारे शिकायत लेकर पुलिस में जाते हैं, पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
उपद्रवियों ने खेला नंगा नाच
मानव अधिकार कार्यकर्ता बलजीत सिंह नायक ने कहा कि कलायत में आरक्षण की आड़ में उपद्रवियों ने नंगा नाच खेला तथा चुन चुन कर कलायत के निवासियों की दुकानों को लूटा व जलाया। हैरानी की बात है कि सारे घटनाक्रम में पुलिस मूक दर्शक कर देखती रही। बेकसूर लोगों को उनके घरों में घुस कर घायल किया। कलायत के लोगों की 45 दुकानें लूटने के बाद जलाई तथा हिंसा में दो दर्जन लोगों को घायल किया जिनमें से एक व्यक्ति को मौत के घाट भी उतार दिया। संयुक्त सचिव ने लोगों को आयोग का ईमेल आइडी व फोन नंबर देते हुए कहा कि उनके पास यदि कोई भी रिकॉर्डिंग या फोटो हो तो वह भी आयोग को अवश्य भिजवाएं। इस मौके पर आयोग के उप पुलिस अधीक्षक जगदीश राय, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम बीर सिंह, डीएसपी टेकन राज शर्मा, तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्रोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पूंडरी में भी किया पीड़ित क्षेत्रों का दौरा
पूंडरी। हरियाणा मानवाधिकार आयोग की संयुक्त सचिव रितू गर्ग ने संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया। टीम ने आंदोलन के दौरान बस स्टैंड पर की गई तोड़फोड़ एवं आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इसके उपरांत संयुक्त सचिव ने ब्रह्मानंद चौक पर हुई तोड़फोड़ का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके आवश्यक आगामी कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा उपद्रवी घटनाओं से संबंधित वीडियो क्लिप तथा अन्य सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। इन सबूतों की जांच के उपरांत उपद्रवियों की पहचान करके आयोग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीसी जितेंद्र कुमार, डीएसपी टेकन राज शर्मा, तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रकाश चंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।