फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, news, crime, kaithal

रिश्वत लेते हुए रेडियोग्राफर रंगे हाथों गिरफ्तार, केस

Wed, 09 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Wed, 09 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
kaithal, news, crime, kaithal
पुल‌िस - फोटो : bureau
जिला अस्पताल में कार्यरत रेडियोग्राफर को विजिलेंस टीम ने एक व्यक्ति से चोट कम दिखाने की एवज में 10 हजार रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने मंगलवार को रेडियोग्राफर सहित जिला अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर पर भी केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन



कलायत निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को उनका गांव में झगड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष को आई चोटों को लेकर जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दिनेश ने बताया था कि उस पर धारा 307 लग सकती है। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए 30 हजार रुपये देने होंगे तभी मैं चोट कम दिखाऊंगा। डॉक्टर दिनेश को 30 हजार रुपये की राशि दे दिया। इसके बाद रेडियोग्राफर राम अवतार का उसके पास फोन आया कि इस काम के लिए 30 हजार रुपये और लगेंगे, तभी डॉक्टर उस कागज को उसकी इच्छानुसार सही करेंगे। महेंद्र ने बताया कि उसने 14 फरवरी को 20 हजार रुपये राम अवतार को दे दिए।
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद फिर से राम अवतार का फोन आया कि 10 हजार रुपये और चाहिए। महेंद्र सिंह ने कहा कि उसके पास राम अवतार की रिकॉर्डिंग भी है। जिसमें उसने कहा है कि इस काम के लिए डॉक्टर दिनेश 2 लाख रुपये भी लेते तो वे भी कम थे। महेंद्र ने बताया कि परेशान होेकर मैंने पूरे प्रकरण की शिकायत विजिलेंस में दी। जिसके बाद टीम ने रणनीति बनाते हुए उसे दस हजार रुपये देने को कहे। मंगलवार को जैसे ही उसने जिला अस्पताल में जाकर आरोपी रेडियोग्राफर को 10 हजार रुपये दिए, उधर विजिलेंस की टीम ने शिकायतकर्ता का इशारा मिलते ही रेडियोग्राफर राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके से उसके पास रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। रेड करने वाली टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार विजय कुमार सहित एसएचओ विजिलेंस जगदीश चंद्र, एचसी बीरबल, एचसी मलकीत, एएसआई जोगेंद्र, एएसआई राजेश कुमार शामिल थे।

क्या कहना है विजिलेंस का
एसएचओ विजिलेंस जगदीश चंद ने बताया कि विजिलेंस ने राम अवतार को गिरफ्तार कर राम अवतार सहित डॉक्टर दिनेश पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

क्या कहना है सीएमओ का
सीएमओ डॉ. नीलम कक्कड़ ने कहा कि वे निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल स्थित कार्यालय से बाहर हैं। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।


तो क्या जिला अस्पताल में बिकती हैं पुलिस की धाराएं
यदि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं तो क्या जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एवं कर्मचारी पुलिस की धाराएं बेचते हैं? यह अपने आप में बड़ी जांच का विषय है। हालांकि इस तरह की आवाज पहले भी उठती रही हैं। फिलहाल विजिलेंस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed