फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
अस्पताल में धरने पर बैठे आउट सोर्स कर्मी - फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर वीरवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेताया की जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आउटसोर्स कर्मियों के हड़ताल पर रहने के चलते अस्पताल में आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जैसे-तैसे कर व्यवस्था को संभाला और पर्ची व्यवस्था को शुरू करवा मरीजों की सामान्य जांच शुरू करवाई। आउटसोर्स कर्मियों को संबोधित करते हुए विनोद शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा कोरोना काल के दौरान आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती की गई थी, लेकिन कोरोना खत्म होते ही कई आउटसोर्स कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया । इसके अलावा विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को 4 से 5 माह का वेतन भी नहीं मिला है और उन्हें मिलने वाले भत्ते भी नहीं लिए जा रहे हैं जिसके चलते कर्मियों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेताया कि स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्स कर्मियों की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सुबह नहीं कटी पर्ची तो बढी परेशानी स्वास्थ्य कर्मियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पर सुबह के समय नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची नहीं कटी। जिसके चलते मरीजों व उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला जैसे ही स्वास्थ्य अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से पर्ची काउंटर पर कर्मी की व्यवस्था कर मरीजों की पर्ची कटवाना शुरू किया। पर्ची शुरू होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed