{"_id":"627f809ebdea9f40071dd70a","slug":"jind1652523166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से रुपगढ़ गांव निवासी बाइक सवार रणबीर की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कार की चपेट में आने से रुपगढ़ गांव निवासी बाइक सवार रणबीर की मौत
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से रुपगढ़ गांव निवासी बाइक सवार रणबीर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जींद कैथल रोड पर फ्लाइओवर के पास कार की टक्कर लगने से रुपगढ़ गांव निवासी बाइक सवार रणबीर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सदर थाना पुलिस को दिए बयान में रुपगढ़ गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह और उसके ताऊ का लड़का रणबीर किसी काम के चलते जींद गए थे। जब वह अपना काम काज निपटाकर वापस आ रहे थे तो जींद कैथल रोड पर उसका भाई रणबीर उससे लगभग 50 मीटर आगे चल रहा था, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उसको क्रोस करके आगे निकल गई और उसके भाई की बाइक में पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद उसका भाई रणबीर गंभीर रुप से घायल हो गया। वह उसको राहगीरों की सहायता से शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन