फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं प्रशासन

शहर की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं प्रशासन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
शहर की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं प्रशासन
धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग - फोटो : Amar Ujala
- जनप्रतिनिधियों पर भी उठाए सवाल, कई संगठनों ने रानी तालाब पर शुरू किया अनशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। शहर में बदहाल सडक़, सीवर व पार्किंग व्यवस्था को लेकर अन्ना टीम, टीम जींद सुधार व जींद विकास संगठन ने रानी तालाब पर एक दिन का अनशन शुरू किया। यह अनशन शाम पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर के जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं देने के आरोप लगाए।
अन्ना टीम के सदस्य सुनील वशिष्ठ ने कहा कि रानी तालाब शहर की ऐतिहासिक धरोहर है। यह पिछले दो साल से उपेक्षित है। रानी तालाब में न तो पानी डाला जा रहा है और न ही इसका रखरखाव हो रहा है। वहीं शहर की सडक़ों का हाल बुरा है। विभागों में तालमेल नहीं होने के कारण परियोजनाएं लंबे समय से लटकी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति इस प्रकार से भारी पड़ रही है कि यदि कोई अच्छा काम करने वाला ईमानदार अधिकारी आता है तो तुरंत उसका तबादला करवा दिया जाता है। इससे शहर के लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी लोगों की सुविधाओं का ध्यान नहीं दे रहे। इसके चलते आज से आंदोलन की शुरूआत की है। इस मौके राजकुमार गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed