Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
जींद पानीपत मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली में कार की टक्कर लगने से एक की मौत
--दूसरा घायल, पीजीआई में चल रहा उपचार
{"_id":"6225c4fa5642fc41b542d2f6","slug":"jind1646642426","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद पानीपत मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली में कार की टक्कर लगने से एक की मौत\n--दूसरा घायल, पीजीआई में चल रहा उपचार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जींद पानीपत मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली में कार की टक्कर लगने से एक की मौत
--दूसरा घायल, पीजीआई में चल रहा उपचार
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद। जींद पानीपत मार्ग पर सड़क के बीच खड़ी लकड़ों से भरी ट्राली में पीछे से आ रही कार के टकराने से कार सवार अर्बन इस्टेट निवासी युवक नवीन की मौत हो गई, जबकि कार चालक कार्तिक गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां से दोनों को राहगीरों की सहायता से शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जिसके बाद चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया और कार्तिक को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी सतबीर ने बताया कि उसका बेटा नवीन व उसका दोस्त कार्तिक छह मार्च को किसी कार्य के चलते सफीदों अपनी कार में गए थे। उसकी कार को सेक्टर छह निवासी कार्तिक चला रहा था, जबकि उसका बेटा साथ में बैठा था। जब वह सफीदों से काम काज निपटाकर वापस जींद आ रहे थे तो मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बिना रिफेलेक्टर व लाइट जलाए ट्राली खड़ी थी। जो कार्तिक को अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दी और कार की टक्कर सीधे ट्राली में लग गई। इसमें उसके बेटे नवीन की मौत हो गई, जबकि कार्तिक गंभीर रुप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।