Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
{"_id":"6218882c177ee10ce06f11be","slug":"jind1645774892","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
विकास कार्यों का उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के प्रांगण में विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान जिले के उचाना,जुलाना, नरवाना हलकों की करीब 50 सड़कों का शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद शहर की सड़कों का भी विकास किया जाएगा। अमरूत योजना के तहत प्रदेश सरकार के पास 18000 करोड़ रुपये की राशि आई है। इस राशि से पूरे प्रदेश की सड़कों का नवीनीकरण होगा। जींद शहर में अभी अमरूत योजना के तहत बरसाती पानी व सीवरेज के पानी की निकासी की योजना चल रही है। यह काम पूरा होते ही सभी सड़कों को चकाचक कर दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के लोगों को निकालने के लिए केंद्र सरकार अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रही है। राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की तरह हरियाणा सरकार की भी इस तरह की कोई योजना है, इस सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का बजट 7 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पेश करेंगे और यह बजट प्रदेश के सभी वर्गों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पुरानी पेंशन योजना शुरू करने पर सीधा उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस मौके पर जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा, जेजेपी के जिला प्रधान कृष्ण राठी, डीसी मनोज कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।