फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सफीदों रोड पर चल रहे स्पा सेंटर से तीन महिलाएं व तीन युवक गिरफ्तार

सफीदों रोड पर चल रहे स्पा सेंटर से तीन महिलाएं व तीन युवक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
जींद।   शहर के सफीदों रोड पर मिस्त्री मार्केट के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने सपा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने वाले एक गिरोह की तीन महिलाओं व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मिस्त्री मार्केट के पास सपा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस व महिला थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी ग्राहक भेजा। जिसका इशारे मिलते ही पुलिस ने सपा सेंटर में मौजूद तीनों लड़कियों व तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई युवतियां दूसरे राज्यों की हैं, जबकि दो युवक जींद की दुर्गा कालोनी निवासी व बुढ़ा बाबा बस्ती के रहने वाले हैं। एक युवक दूसरे राज्य से हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed