फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सक्षम युवाओं को कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

सक्षम युवाओं को कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
सक्षम युवाओं को कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
सीटीएम को ज्ञापन सौंपते सक्षम युवा। - फोटो : Amar Ujala
जींद में सक्षम युवाओं ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर सक्षम युवाओं को कौशल रोजगार निगम के तहत रोजगार देने की मांग की। इसके बाद सक्षम युवाओं ने डीसी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया और सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से सभी सक्षम युवाओं को कौशल रोजगार निगम में शामिल कर स्थायी तौर पर रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार सक्षम युवाओं को कौशल रोजगार निगम के तहत काम नहीं देती तो वह पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि इस सक्षम योजना के तहत युवाओं को न तो लगातार काम मिल रहा है और ना ही समय पर उनका वेतनमान मिलता जिसके चलते युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। इस दौरान सक्षम युवा यूनियन के जिला प्रधान विनोद बडोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करें अन्यथा वह अपने आगामी रणनीति बनाकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed