{"_id":"620756b301bba56f801fd451","slug":"jind1644648115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहसुन गांव के पास रोडवेज बस को रुकवाकर शीशे तोडऩे के आरोप में मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कहसुन गांव के पास रोडवेज बस को रुकवाकर शीशे तोडऩे के आरोप में मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। कहसुन गांव के पास रोडवेज बस को रुकवाकर शीशे तोडऩे के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के थुराना गांव निवासी बस चालक सतीश ने बताया कि वह 11 फरवरी को जींद रोडवेज डिपू से घोघडिय़ां के लिए दोपहर लगभग दो बजे निकला था।
विज्ञापन
इस दौरान जब वह भौंसला गांव से कहसुन
के लिए निकला तो कहसुन गांव के पास लगभग 30 लोगों ने सड़क के बीच बैलगाड़ी खड़ी कर बस को रुकवा लिया और इसके बाद उन्होंने हाथों में लिए लोहे की रॉड व पाइप से परिचालक की तरफ के 10 शीशे तोड़े तथा एक शीशा चालक की तरफ का तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बस के शीशे तोडऩे के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन