फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोहतक रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान से 40 हजार की नकदी, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी

रोहतक रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान से 40 हजार की नकदी, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान से 40 हजार की नकदी, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी
दुकान में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
जींद । रोहतक रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान से शुक्रवार रात को 40 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप, घी के पीपे व हार्डवेयर का सामान चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हार्डवेयर दुकान संचालक ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अपनी दुकान को ठीक से बंद करके गया था। रात को अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर से ४० हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप, घी के पीपे व हार्डवेयर का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उस समय मिली जब वह शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचा। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दुकान में चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम इस मामले में मौके पर जाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed