Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
उचाना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में परिजनों जताया रोष, पुलिस के साथ झड़प
{"_id":"620231b9ba64330d425dd17f","slug":"jind1644310969","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचाना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में परिजनों जताया रोष, पुलिस के साथ झड़प","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उचाना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में परिजनों जताया रोष, पुलिस के साथ झड़प
पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में बेहोश हुई महिला
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद जिले में उचाना थानाक्षेत्र के एक गांव से 13वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में परिजनों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को एसपी कार्यालय तक जाने से रोकने का प्रयास, जिसमें दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। परिजनों को आरोप है कि इसमें एक महिला बेहोश हो गई। वहीं पुलिस अभी तक इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों से बातचीत करने पहुंचे डीएसपी धर्मवीर खर्ब के समक्ष परिजनों ने कहा कि चार -पांच दिन पहले किशोरी गायब हो गई थी। इस मामले में जब पुलिस को शिकायत देने गए तो अधिकारियों ने कहा कि वे वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त हैं और परिजन अपने स्तर पर किशोरी की तलाश कर लें। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया, जबकि यह मामला अपहरण का है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ परिजनों की तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
वहीं डीएसपी धर्मवीर खर्ब के अनुसार पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। किशोरी को बरामद करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।