फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   उचाना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में परिजनों जताया रोष, पुलिस के साथ झड़प

उचाना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में परिजनों जताया रोष, पुलिस के साथ झड़प

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
उचाना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में परिजनों जताया रोष, पुलिस के साथ झड़प
पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में बेहोश हुई महिला - फोटो : Amar Ujala
जींद जिले में उचाना थानाक्षेत्र के एक गांव से 13वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में परिजनों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को एसपी कार्यालय तक जाने से रोकने का प्रयास, जिसमें दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। परिजनों को आरोप है कि इसमें एक महिला बेहोश हो गई। वहीं पुलिस अभी तक इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों से बातचीत करने पहुंचे डीएसपी धर्मवीर खर्ब के समक्ष परिजनों ने कहा कि चार -पांच दिन पहले किशोरी गायब हो गई थी। इस मामले में जब पुलिस को शिकायत देने गए तो अधिकारियों ने कहा कि वे वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त हैं और परिजन अपने स्तर पर किशोरी की तलाश कर लें। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया, जबकि यह मामला अपहरण का है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ परिजनों की तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
वहीं डीएसपी धर्मवीर खर्ब के अनुसार पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। किशोरी को बरामद करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed