{"_id":"61f8ddcd6874a079c01d4b63","slug":"jind1643699661","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन की धूप के बाद मंगलवार को फिर से छाया कोहरा, दस मीटर तक ही रही अदृश्यता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चार दिन की धूप के बाद मंगलवार को फिर से छाया कोहरा, दस मीटर तक ही रही अदृश्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। चार दिन लगातार धूप खिलने के बाद एक बार फिर मंगलवार को मौसम में कोहरा छाने के कारण लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। सोमवार रात को ही कोहरा गिरना शुरू हो गया था, जिसके बाद मंगलवार सुबह कोहरा ज्यादा हो गया।
विज्ञापन
इसके कारण सड़क पर वाहनों को चलने में भारी परेशानी रही। जिसके चलते दृश्यता लगभग दस मीटर तक ही रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार सड़क पर नाममात्र रही। कोहरे के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को भी देरी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सर्दी भी ज्यादा बढ़ी और लोगों को फिर से आग का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन