{"_id":"61ee4d5c65800b7b30439581","slug":"jind1643007324","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसी नरेश नरवाल ने ली परेड की सलामी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसी नरेश नरवाल ने ली परेड की सलामी
जींद। सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को गणतंत्र दिवस की फुल डे्रस रिहर्सल हुई। इसमें डीसी नरेश नरवाल ने परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को दूर करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद में ध्वजारोहण करेंगे तथा जींद की जनता को अपना संदेश देंगे। बता दें कि पिछले दो वर्ष से यह समारोह बिना सरकार के नेताओं के हो रहा था। इसका मुख्य कारण एक तो कोरोना काल तथा दूसरा किसान आंदोलन था। अब किसान आंदोलन खत्म हो चुका है। इसलिए जिला प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए हर प्रकार से पसीना बहा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी प्रशासनिक अधिकारी नहीं छोडऩा चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।