{"_id":"61e28cc9d0db1d252f10accb","slug":"jind1642237129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक रोड स्थित एक बर्तन की दुकान का ताला तोड़कर चुराई ५० हजार की नकदी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रोहतक रोड स्थित एक बर्तन की दुकान का ताला तोड़कर चुराई ५० हजार की नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रोहतक रोड पर एक बर्तन की दुकान का ताला तोड़कर अंदर गल्ले में रखी ५० हजार रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड निवासी संजय बंसल ने बताया कि १३ जनवरी सायं को वह अपनी दुकान को ठीक से बंद करके गया था, लेकिन रात को अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर गल्ले में रखी ५० हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का अगले दिन सुबह दुकान पर आने के बाद पता लगा, जब बाहर से शटर का ताला टूटा मिला। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दुकान का ताला तोड़कर अंदर से ५० हजार रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन