फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   परिवार गया था रिश्तेदारी में पीछे से चोरों ने मकान से २.१० लाख की नकदी, डेढ किलो चांदी चोरी

परिवार गया था रिश्तेदारी में पीछे से चोरों ने मकान से २.१० लाख की नकदी, डेढ किलो चांदी चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
जींद। मोहनगढ़ छापड़ा गांव से रिश्तेदारी में गए एक परिवार के मकान का ताला तोड़कर अंदर से २.१० लाख रुपये की नकदी, एक सोने की तबीजी तथा डेढ़ किलोग्राम चांदी चोरी करने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
 उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहनगढ़ छापड़ा गांव निवासी एक महिला प्रकाशी देवी ने बताया कि वह ११ जनवरी को रिश्तेदारी में आयोजित किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसके बाद उनको १४ जनवरी को पड़ौस में रहने वालों ने जानकारी दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने वापस आकर देखा तो मकान के अंदर अलमारी से २.१० लाख रुपये की नकदी, एक सोने की तबीजी व डेढ़ किलोग्राम चांदी गायब मिली। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मकान का ताला तोड़कर अंदर से नकदी व चांदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed