फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कोरोना काल में स्कूल-कालेज की छुट्टी के विरोध में किया प्रदर्शन

कोरोना काल में स्कूल-कालेज की छुट्टी के विरोध में किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना काल में स्कूल-कालेज की छुट्टी के विरोध में किया प्रदर्शन
प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala
जींद।कोरोना काल के दौरान स्कूल व कॉलेज की छुट्टी के विरोध में संयुक्त छात्र मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मांग की कि कोरोना की आड़ में सरकार विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। छात्र अमित कुमार ने कहा कि प्रदेश के शिक्षामंत्री ने 26 जनवरी तक शिक्षण संस्थान बंद करने का ऐलान किया है। शिक्षण संस्थान बंद होने पर भी विद्यार्थियों से फीस ली जाती है, जबकि पढ़ाई ऑनलाइन की जाती है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई अधूरी रहती है। ऐसे में कोरोना के नाम पर शिक्षण संस्थान बंद नहीं किए जाएं। इस पर सिटीएम अमित कुमार ने कहा कि उनकी मांगों का ज्ञापन सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इससे पहले विद्यार्थी रानी तालाब पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed