फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बीएड में दाखिले ले लिए फिजिकल काउंसिल आज से

बीएड में दाखिले ले लिए फिजिकल काउंसिल आज से

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
बीएड में दाखिले ले लिए फिजिकल काउंसिल आज से
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का फोटो - फोटो : Amar Ujala
जींद जिले में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले बीएड कालेजों में खाली पड़ी सीट्स पर सोमवार से फिजिकल काउंसलिंग शुरू हो गई है। दो मेरिट लिस्ट लगने के बाद भी हजारों सीट खाली हैं। सोमवार से कालेज स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग शुरू हुई है,जो 16 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद19 जनवरी से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। सीआरएसयू के अधीन जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के 132 बीएड कालेज आते हैं। जिनमें बीएड की 16650 सीट हैं। 11 नवम्बर को दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। लेकिन इस दौरान तक आवेदन कम आने की वजह से दोबारा डेट बढ़ाई गई और 21 दिसंबर तक आवेदन प्रक्रिया चली। निर्धारित सीटों से आवेदन कम आए थे। पहली मेरिट लिस्ट 28 दिसम्बर को लगी। जिसके 31 दिसम्बर तक दाखिले हुए। दूसरी मेरिट लिस्ट चार जनवरी को लगी। जिसके दाखिले सात जनवरी तक हुए। दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद बीएड (आर्ट्स एवं कामर्स) में 7679 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिनमें से 4917 दाखिले हुए हैं। वहीं बीएड (साइंस एंड आर्ट्स विद मैथ) में 6561 रजिस्ट्रेशन हुई थे, जिनमें से 3965 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीएड के साथ-साथ बीएड स्पेशल, बीपीएड, बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन, डीपीएड समेत विभिन्न कोर्स में 18155 सीट हैं, जिनमें से 9269 सीट पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed