फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रात से हो रही बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित, शहर की सड़कों पर भरा पानी

रात से हो रही बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित, शहर की सड़कों पर भरा पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
रात से हो रही बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित, शहर की सड़कों पर भरा पानी
उचाना में बरिश से गलियो में पानी - फोटो : Amar Ujala
जींद। रात से हो रही बारिश के चलते एक ओर जहां किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, वहीं शहर में सड़कों पर जलभराव हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। एक ओर जहां तापमान में गिरावट आई है, वही एक्यूआई में भी सुधार हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री दर्ज किया गया। एक्यूआई भी घटकर ७२ पर आ गया है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड भी शुरू हो जाएगी। वहीं सोमवार से क्षेत्र में धुंध गहराने की भी संभावना है।
विज्ञापन
खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुभाषचंद्र ने कहा कि अभी बारिश की संभावना है। ऐसे में फसलों में सिंचाई नहीं करें। यदि फसल में तना गलन या अन्य बीमार दिखे तो कृषि विशेषज्ञ से बात करें। फसलों में खाद का प्रयोग संतुलित मात्रा में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed