{"_id":"61d9da09d35bf146c942997d","slug":"jind1641667081","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जींद। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ढांडा खेड़ी निवासी ३० वर्षीय दीपू ने कहा कि छह जनवरी को उसका भाई बंटी व बलजीत अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर गांव के ही विकास की शादी में रात को गए थे। जब रात को शादी से घर आ रहे थे तो उसका भाई बंटी अपनी बाइक पर आ रहा था। इस दौरान बलजीत उसके पीछे-पीछे बाइक पर आ रहा था। जब गांव अहिरका से जुलानी के बीच मोड़ पर पहुंचे तो सामने से एक कैंटर चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आ रहा था। कैंटर चालक ने उसके भाई बंटी की बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें बंटी बाइक से गिरकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। बजलीत ने कैंटर का नंबर नोट कर लिया, जो मौके से कैंटर लेकर फरार हो गया था। वहीं बंटी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दीपू ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दीपू की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।