फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जुलाना में पेयजल की किल्लत से परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर जड़ा ताला

जुलाना में पेयजल की किल्लत से परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर जड़ा ताला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
जुलाना में पेयजल की किल्लत से परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर जड़ा ताला
पानी की परेशानी से जूझ रहे जुलाना के लोग जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर विरोध जताते हुए। - फोटो : Amar Ujala
पेयजल की किल्लत से परेशान जुलाना के लोगों ने सुबह दस बजे जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचरी बाहर धूप में खड़े रहे। कार्यालय को ताला लगाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। लोगों ने कहा कि जुलाना में पेयजल की किल्लत से वे परेशान हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। इसके चलते उनको दूसरी जगह से पैदल जाकर पानी लाना पड़ता है। लोगों ने कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन उन्होंने समाधान नहीं किया। इस कारण परेशान होकर उन्हें कार्यालय पर ताला लगाना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed