फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : Amar Ujala
जींद। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोहाना रोड पर दो घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। नागरिक अस्पताल के समीप पेट्रोल पंप पर दिए गए धरने में सफीदों विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली भी पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह साढ़े 9 बजे गोहाना रोड पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। पूरे दो घंटे चले इस सांकेतिक धरने में मुख्य तौर पर श्रीचंद जैन, अंशुल सिंगला, सुरेंद्र श्योकंद, वजीर ढांडा, संदीप सांगवान, रघुबीर भारद्वाज, धर्मपाल प्रधान, मंजीत सैनी, दिनेश मिन्नी, नरेश भनवाला, प्रो रमेश सैनी, मुकेश चहल, रणदीप सहारन, राजकुमार गोयल, महाबीर कंप्यूटर, बलराज श्योराण, अनिल जागलान, आशिक मलिक, रणबीर पहलवान, डॉ सुरेश देव कौशिक, वीरेंद्र जागलान, पार्षद नरेश सैनी, ज्योति अग्रवाल, लाजवंती ढिल्लों मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर गांगोली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 13 महीने में 45 बार पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर आम आदमी की जेब व रसोई तक पहुंचता है। उन्होंने बताया कि देशभर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरने दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके विरुद्ध देशव्यापी आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed