{"_id":"6045dd318ebc3ec4840c6245","slug":"jind1615191345","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के प्रति सोच बदलने में हर कोई निभाए भूमिका : डीएसपी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिलाओं के प्रति सोच बदलने में हर कोई निभाए भूमिका : डीएसपी
जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरल केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी पुष्पा खत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि महिलाओं के प्रति सोच बदलने में हर कोई अपनी भूमिका निभाए।
विज्ञापन
इस दौरान ऑनलाइन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को उनके हक दिलवाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि आज महिलाओं के मान-सम्मान के लिए उनके प्रति सोच बदलने की जरूरत है। कार्यक्रम में बेहतर लिंगानुपात वाले पांच गांवों की महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पहला पुरस्कार राजपुरा गांव को मिला। राजपुरा गांव की कुल आबादी 2653 है। इस गांव में एक साल में 14 लड़के और 25 लड़कियों ने जन्म लिया है। वहीं दूसरे स्थान पर निडाना गांव रहा, जिसकी कुल आबादी 4358 है। इस गांव में एक साल में 23 लड़कों व 40 लड़कियों ने जन्म लिया है। सीडीपीओ सुजाता ने कहा कि यह लोगों को सोच बदलने का ही परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।