{"_id":"603e09d48ebc3ec39c36c309","slug":"jind1614678484","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंकरी खेड़ा निवासी सुखबीर को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पोंकरी खेड़ा निवासी सुखबीर को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन सुखबीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोंकरी खेड़ा निवासी सुखबीर को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद।
पोंकरी खेड़ी गांव में सोमवार रात को ३५ वर्षीय सुखबीर को गांव के ही एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल
को देर रात शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई
रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सुखबीर गांव में ही राकेश की बैठक में देर रात को बैठा था। इस दौरान वहां पर गांव के ही प्रदीप ने उस पर गोली चला दी। गोली सुखबीर के सिर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस घायल के बयान दर्ज करने के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में गई है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।