{"_id":"5f8e93248ebc3e9be34633e0","slug":"jind1603179300","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
फांसी पर लटका शव।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों उपमंडल के एक गांव के 32 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक पर गांव की ही एक महिला द्वारा 17 अक्टूबर को दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। जिससे वह परेशान था।
विज्ञापन
युवक ने मंगलवार सुबह गांव के ही एक किसान के खेत में जाकर आम के पेड़ पर फंदा लगा लिया। किसी किसान द्वारा देखे जाने के बाद सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एसएसओ संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। मौके पर जींद से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। युवक ने आत्महत्या करने से एक दिन पहले अपनी बहन से भी ₹30,000 रुपये मांगे थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि जल्द ही परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
मौके पर पहुंची पुलिस।