Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
नगर परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विरोधी पार्षदों ने डीसी को सौपा शपथ पत्र
{"_id":"5f646a5c8ebc3ef4826d171c","slug":"jind1600416348","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विरोधी पार्षदों ने डीसी को सौपा शपथ पत्र","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नगर परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विरोधी पार्षदों ने डीसी को सौपा शपथ पत्र
डीसी डॉक्टर आदित्य दहिया से मिलने के लिए पहुंचे चेयरपर्सन के विरोधी पार्षद।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
दो महीने से नगर परिषद में चल रहे विवाद के बीच विरोधी गुट के पार्षदों ने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शुक्रवार को शपथ पत्र सौंप दिया है। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला कर चेयरपर्सन पूनम सैनी को बहुत साबित करने के लिए समय देंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दो महीने में नगर परिषद में ईओ और चेयरपर्सन के पति जवाहर सैनी के बीच विवाद चल रहा है। इसको लेकर चेयरपर्सन पूनम सैनी के विरोध पार्षद उनको कुर्सी से हटाने के लिए अभियान चला रहे हैं। वीरवार को नगर परिषद के उप प्रधान सुभाष जांगड़ा द्वारा चेयरपर्सन के खिलाफ हस्ताक्षर करने की वजह से विरोधी पक्ष का पाला मजबूत हो गया है। ऐसे में शुक्रवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र सौपा गया है। वहीं चेयरपर्सन पूनम सैनी का दावा है कि बहुमत उनके साथ है और जरूरत पड़ी तो वे साबित कर देंगी। विरोधी पक्ष का नेतृत्व कर रहे पार्षद प्रवीण बैनिवाल ने कहा कि 31 पार्षदों में से 21 उनके साथ हैं। ऐसे में चेयरपर्सन पूनम सैनी अब अल्पमत में हैं और त्यागपत्र देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।