{"_id":"5f634fa48ebc3eb7096d7f3e","slug":"jind1600343972","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडील गांव में किसानों से बातचीत करने पहुंचे डीएसपी, लोगों की थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संडील गांव में किसानों से बातचीत करने पहुंचे डीएसपी, लोगों की थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग
विज्ञापन
संडील गांव में किसानों से बातचीत करने पहुंचे डीएसपी, लोगों की थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग
विज्ञापन
--पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की चेतावनी पर अडिग किसान
अमर उजाला ब्यूरो
जींद
पेगां पेक्स मामले में करीब एक साल पहले हुए घोटाले में कार्रवाई नहीं होने पर पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की किसानों की चेतावनी के बाद वीरवार को उचाना के डीएसपी जितेंद्र लोगों के बीच पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने आरोप 25 अगस्त को डीसी कार्यालय के बाहर धरने के दौरान अलेवा थाना प्रभारी ने अभद्रता की। ऐसे में उनको निलंबित किया जाए। साथ ही पेगां पेक्स मामले में जांच की समय सीमा निर्धारित की जाए। किसानों ने कहा कि इसके लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक इंतजार करेंगे। इसके बाद वे पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या के फैसले पर अडिग रहेंगे।