{"_id":"5f5740c88ebc3e368914840e","slug":"jind1599553736","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुआ में मिला पशु व्यापारी का शव, हत्या के आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
थुआ में मिला पशु व्यापारी का शव, हत्या के आरोप
विज्ञापन
व्यापारी का फ़ाइल फ़ोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर मिला पशु व्यापारी का शव, हत्या के आरोप
विज्ञापन
जींद। गांव थुआ से डाहौला जा रहे लिंक मार्ग पर बुधवार रात को एक पशु व्यापारी का शव पड़ा मिला। पशु व्यापारी के मुंह, छाती व हाथ पर चोट लगी हुई है। स्वजनों ने आरोप लगाया कि हत्या करके शव को सड़क पर डाला गया है।
गांव थुआ निवासी रामफल ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा लड़का राजेश खेती के साथ पशुओं को खरीदने व बेचने का काम करता था। सोमवार शाम को वह पशु खरीदने के सिलसिले गांव डाहौला गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसी दौरान किसी ने बताया कि राजेश का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो राजेश का शव सड़क के बीच में पड़ा था पुलिस ने इसे सड़क हादसा मान रही थी इसी को लेकर बातचीत का दौर जारी रहा, लेकिन हत्या की बात पर अड़े रहे। राममेहर ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की अज्ञात व्यक्तियों ने पहले हत्या की और उसके बाद शव को सड़क पर डाला है। अलेवा थाना प्रभारी संजय ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन