{"_id":"5f4e141f8ebc3e54a8214ca7","slug":"jind1598952479","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर फेरीवाले से छीने 10 हजार रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पिस्तौल दिखाकर फेरीवाले से छीने 10 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल से नरवाना आ रहे कैथल निवासी रोहताश से मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 10 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में रोहताश ने बताया कि वह फेरी लगाकर जूते-चप्पल बेचता है। मंगलवार को वह जूते-चप्पल लेने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल से नरवाना आ रहा था। जब यह गांव ढाकल हाईवे पुल के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उन्होंने इशारा कर रुकने के लिए कहा। व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। पीछे बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर 10 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।