फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   home quarantine

होम क्वारंटीन की दिनचर्या पता करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 5 टीमें जुटीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
home quarantine
हेल्पलाइन नंबर कंट्रोल रूम में मौजूद डॉ. रमेश पूनिया और अन्य लोग। - फोटो : AMAR UJALA
हिसार।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन की दिनचर्या का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 टीमें जुटी हुई हैं। इनमें एक टीम में 5 स्वास्थ्य कर्मी और एक पुलिसकर्मी मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम क्वारंटीन वाले लोगों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 92153-26687, 93552-56687 भी जारी किए गए हैं। ये नंबर इसलिए जारी किए गए हैं कि क्वारंटीन के दौरान किसी व्यक्ति को किसी खाद्य सामग्री या वस्तु की जरूरत हो तो कॉल करके स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग उन्हें स्वयं घर पर ही सभी सुविधाएं पहुंचाएगा, लेकिन इस हेल्पलाइन नंबर पर होम क्वारंटीन वाले लोगों की प्रतिदिन शिकायतों के लिए 100 कॉल आ रही हैं। कॉल कर लोग कहते हैं कि घर पर पोस्टर लगने के कारण आस-पास के लोग या पड़ोसी उन्हें कोरोना संक्रमित कहकर बार-बार परेशान करते रहते हैं और उनके परिजनों को भी घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर जाती है और आसपास के लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed