{"_id":"608e694d8ebc3ed9b81a2e0b","slug":"hisar1619945805","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार में बेचा जा रहा था रेमडेसिविर टीका, दो डीएसपी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल हॉल संचालक सहित चार को दबोचा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
40 हजार में बेचा जा रहा था रेमडेसिविर टीका, दो डीएसपी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल हॉल संचालक सहित चार को दबोचा
विज्ञापन
40 हजार में बेचा जा रहा था रेमडेसिविर टीका, दो डीएसपी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल हॉल संचालक सहित चार को दबोचा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। डीएसपी डिटेक्टिव अभिमन्यु लोहान, डीएसपी जोगिंदर शर्मा व अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर रमन कुमार व डॉक्टर तरुण भूटानी के साथ टीम गठित कर रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते चार लोगों को दबोचा। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुल्तानी चौक निवासी पार्थ, अरुण खुराना, मुकेश मलिक और होली मेडिकल हॉल के संचालक को रेमडेसिविर टीका 40 हजार रुपये में बेचते टीके सहित काबू किया, जबकि इस टीके का निर्धारित मूल्य 3400 रुपये है। मामले में अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।