फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जैली मारकर चाचा ने की युवक की हत्या

जैली मारकर चाचा ने की युवक की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
जैली मारकर चाचा ने की युवक की हत्या
जानकारी देते मृतक सुरेश के परिजन - फोटो : Amar Ujala
जैली मारकर चाचा ने की युवक की हत्या
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर हिसार। सदर थाना के अंतर्गत गांव रावलवास कलां में बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे 30 वर्षीय सुरेश की उसके चाचा सतबीर ने छाती पर जेली मारकर हत्या कर दी। मामले की शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में मृतक सुरेश के मामा ने बताया कि सुरेश का उसके चाचा के साथ खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 4 दिन पहले उनका झगड़ा भी चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर सतबीर ने अपने बेटों के साथ सुरेश के घर पर हथियारों सहित हमला कर दिया। हमले में सुरेश और उसका भाई रमेश घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में हिसार नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घायल रमेश के बयान पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed